Skip to main content

Posts

Showing posts from January 23, 2024

भाईचारे की जड़ें जब कमज़ोरे होने लगती है

आज अगर पूछा जाएं कि भारत दुनिया में किसी लिए जाना जाता है?  तब हमारा उत्तर 'अनेकता में एकता'  होगा । जहां वो चाहे किसी धर्म या जाति का हो कहलाता भारतीय है। जहां सबका सम्मान किया जाता है। जो सब धर्मों का मान रखना जानता है। पर वास्तव में क्या आज भी ये सब उतना ही सच प्रतीत होता है? जहां अनेकता को खत्म कर केवल एकता को बल दिया जा रहा है।  जिसे देख जैसे ये कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि जिस संविधान को हम अपनी आत्मा कहते है उसमें निहित बंधुत्वता के भाव को खत्म करने की कोशिश आज जोरों से है। जहां आज एक बार फिर हमें बंधुत्व का आशय समझने की जरुरत है जिसका अर्थ व्यक्ति को किसी भी धर्म, जाति, भाषा और क्षेत्रीयता, बोली को भूलाकर देश की  एकता ,अखंडता को सबसे ऊपर रखनी है।  भाईचारे की भावना को अपने हदय में संजोना है। जिसकी पहली शर्त ही व्यक्ति के सम्मान से शुरु होती है। जिसकी आज वर्तमान समय में सबसे ज्यादा कमी नजर आ रही है जहां हर कोई पहले खुद को किसी खास धर्म प्रतिनिधि समझ बाकी सब को नजरअंदाज करने की कोशिश कर रहा है। जहां वो अपनी व्यक्तिगत पहचान सबसे आगे बाकी सब कुछ बाद में रखा ...