Skip to main content

Posts

Showing posts from August 12, 2021

ऐसा देश है मेरा

भारत एक ऐसा देश है ∣ जहाँ पर अनेक तरह की विविधता पायी जाती है ∣ जो एकता में अनेकता का हमें संदेश देता है ∣ जिसकी सबसे बड़ी खूबसूरती ये है कि वो एक लोकतंत्र वाला देश है ∣ साथ ही जहाँ पर सांस्कृतिक कलाकृतियों से लेकर भाषा बहुत ही समृद्ध है ∣ जिसमें संस्कृत की बात न की जाए तो जैसे बात अधूरी सी लगती है ∣  तो वही भारत के सांस्कृतिक नृत्य का अपना ही बोला बाला है ∣ जहाँ पर तमिलनाडु से भरतनाट्यम् तो केरल से कथकली ने जन्म लिया है ∣ भारत का राष्ट्रीय चिन्ह जहाँ अशोक स्तम्भ तो वही पुष्प में कमल ने नाम कमाया है ∣ राष्ट्रीय पशु बाघ तो पक्षी में मोर का नाम आज भी आया है ∣ एक बार फिर भारत के राष्ट्रीय खेल हाॅकी ने अपना दबदबा बनाया है ∣ वो भारत जिसे किस किस ने नहीं लूटा जो थी' कभी सोने की चिड़िया' उसके सारे खजाने को मुगलों से लेकर अंग्रेजों ने लूटा   पर लूट न सके भारतीय संस्कृति जिसने अपनी एक अलग पहचान बनाई है ∣ जिसकी धरती में जन्म लिया गांधी से लेकर रवींद्र नाथ टेगौर ने जिन्होंने न केवल देश में बल्कि विदेशों में भी अपने नाम और देश का परचम लहराया है ∣ इतने आक्रमण के बावजूद भी नहीं टूट ...