Skip to main content

ऐसा देश है मेरा





भारत एक ऐसा देश है ∣ जहाँ पर अनेक तरह की विविधता पायी जाती है ∣ जो एकता में अनेकता का हमें संदेश देता है ∣ जिसकी सबसे बड़ी खूबसूरती ये है कि वो एक लोकतंत्र वाला देश है ∣ साथ ही जहाँ पर सांस्कृतिक कलाकृतियों से लेकर भाषा बहुत ही समृद्ध है ∣ जिसमें संस्कृत की बात न की जाए तो जैसे बात अधूरी सी लगती है ∣

 तो वही भारत के सांस्कृतिक नृत्य का अपना ही बोला बाला है ∣ जहाँ पर तमिलनाडु से भरतनाट्यम् तो केरल से कथकली ने जन्म लिया है ∣

भारत का राष्ट्रीय चिन्ह जहाँ अशोक स्तम्भ तो वही पुष्प में कमल ने नाम कमाया है ∣ राष्ट्रीय पशु बाघ तो पक्षी में मोर का नाम आज भी आया है ∣ एक बार फिर भारत के राष्ट्रीय खेल हाॅकी ने अपना दबदबा बनाया है ∣

वो भारत जिसे किस किस ने नहीं लूटा जो थी' कभी सोने की चिड़िया' उसके सारे खजाने को मुगलों से लेकर अंग्रेजों ने लूटा 

 पर लूट न सके भारतीय संस्कृति जिसने अपनी एक अलग पहचान बनाई है ∣





जिसकी धरती में जन्म लिया गांधी से लेकर रवींद्र नाथ टेगौर ने जिन्होंने न केवल देश में बल्कि विदेशों में भी अपने नाम और देश का परचम लहराया है ∣

इतने आक्रमण के बावजूद भी नहीं टूट सकी भारतीय संस्कृति जिसने अनेक विविधता के बीच सबको एक तिरंगे के नीचे ला खड़ा किया है ∣ 

जिसका संविधान विश्व का सबसे बड़ा संविधान है ∣ जिसको बनाने की अवधि एक वर्ष से भी अधिक है ∣ जिसने दिया धर्मनिरपेक्षता से लेकर समाजवादी और सम्प्रभुता का सिद्धांत जिसने हर नागरिक को मौलिक अधिकार से लेकर मौलिक कर्तव्य  दिया है जिसके संविधान में हर देश के संविधान से कुछ लिया है ∣ अमेरिका से मौलिक अधिकार, न्यायिक समीक्षा तो आयरलैंड से राज्य के नीति निदेशक तत्व को अपने संविधान में समावेश किया है ∣

हालांकि इस संविधान की आलोचना भी की गयी है ∣ जिसमें कहाँ गया है कि ये 1935 के अधिनियम की कार्बन काॅपी है साथ ही ये गांधीवाद से बहुत दूर है जबकि गांधी भारत के राष्ट्रपिता है ∣

 किन्तु कहते हैं न अगर किसी चीज में कमी की जगह अच्छाइयां ज्यादा हो तो उसकी कमी को नहीं देखा जाता कुछ इस तरह से भारत का संविधान है ∣

जिसकी विशेषता यहां है  सार्वभौम वयस्क मताधिकार, एकल नागरिकता, स्वतंत्र निकाय, संसदीय संप्रभुता और न्यायिक सर्वोच्चता में सम्बन्ध, एकीकृत स्वंतत्र न्यायपालिका   है ∣

वो भारत जहाँ से निकला है योग और आध्यात्मिक अब तो कोरोना काल में भारत ने अपने अभिवादन करने का तरीका सबको सिखाया है ∣



 भारत की मिट्टी जहाँ से डाॅ ए. पी.जे अब्दुल कलाम तो मेजर ध्यानचंद ने जन्म लेकर इस धरती को एक अलग पहचान दिलाया है ∣



जहाँ महिलाओं को सशक्तिकरण की बात करती रानी लक्ष्मीबाई, तो अंवति बाई, अहिल्या ने महिलाओं की शिक्षा का मुद्दा उठाया है ∣



अब तो खेलों के क्षेत्र में भी है वो आगे मैरी काॅम,पी वी सिंधु, साईना नेहवाल और मीरा बाई चानू से लेकर लवलीना बोर्गोहैन तक ने ओलंपिक जैसे खेल में अपने खेल का प्रदर्शन खूब निभाया है ∣



तो वही ऑस्कर पुरस्कार जीतने वाली भानु अथैय्या ने हर भारतीय महिला का प्रतिनिधित्व बड़े अच्छे से किया है ∣

आज समकालीन समय में भारत एक महाशक्ति बनने के लिए तैयार हो गया है ∣ जिसके बनने का ख्वाब भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने पहले ही देख लिया था जिन्होंने निस्त्रीकरण से लेकर गुट निरपेक्षता, पंच शील का सिद्धांत दिया था ∣

Comments

Popular posts from this blog

सलमान खान की 'मातृभूमि' को सेंसर बोर्ड की मंजूरी, 4 दिसंबर को होगी रिलीज: salman-khan-matrubhumi-cbfc-ua-16-plus

सलमान खान  (Salman Khan) की फिल्म 'मातृभूमि' को आखिरकार सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिल गई है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC)  (CBFC certificate) ने फिल्म को UA 16+ सर्टिफिकेट  दिया है। करीब 2 घंटे 34 मिनट की यह फिल्म 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज (Matrubhumi release date) होगी। इस फिल्म का नाम पहले 'बैटल ऑफ गलवान' रखा गया था। लेकिन बाद में मेकर्स ने इसका नाम बदलकर 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' कर दिया। फिल्म की रिलीज डेट भी कई बार बदली गई, जिसकी वजह से दर्शकों को इसका इंतजार करना पड़ा। ये भी पढ़ें... https://poojabhopal.blogspot.com/2026/09/blog-post_28.html सेंसर बोर्ड ने क्या सर्टिफिकेट दिया? सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि ' (Matrubhumi movie) को मुंबई रीजनल ऑफिस से सेंसर बोर्ड की मंजूरी मिली है। फिल्म को UA 16+ (Unrestricted Public Exhibition with Parental Guidance)  रेटिंग दी गई है। इसका मतलब है कि 16 साल से कम उम्र के बच्चे माता-पिता की देखरेख में फिल्म देख सकते हैं। CBFC (Central Board of Film Certification)  की वेबसाइट के मुताबिक, ...

रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 19वें दिन 12.70 करोड़, 64% गिरी कमाई: ramayana-box-office-collection-day-19

समझें क्या है पूरा मामला? रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' (Ranbir Kapoor Ramayana) बॉक्स ऑफिस (Ramayana Box Office Collection)  पर शानदार कमाई कर रही है। फिल्म ने दुनियाभर में 1,700 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है। इसके साथ ही यह 1,700 करोड़ (Ramayana 1000 Crore Net) क्लब में शामिल होने वाली पांचवीं भारतीय फिल्म बन गई है। हालांकि, तीसरे सोमवार को फिल्म की कमाई में बड़ी गिरावट देखने को मिली। सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने 19वें दिन भारत में 12.70 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन (Ramayana Day 19 Collection) किया। इससे एक दिन पहले यानी रविवार को फिल्म ने 35.60 करोड़ रुपए कमाए थे। इस हिसाब से कमाई करीब 64.3% गिर गई। ये भी पढ़ें... https://poojabhopal.blogspot.com/2026/11/1-ramayana-part-1-oscar-submission.html दुनिया भर में 1,704 करोड़ रुपए की कमाई सैकनिल्क के मुताबिक, 'रामायण' का दुनियाभर में कुल कलेक्शन 1,704.65 करोड़ रुपए हो गया है। भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 955.45 करोड़ रुपए पहुंच चुका है। यानी 1,000 करोड़ रुपए का आंकड़ा छूने के लिए फिल्म को अभी 44.55...

महिला हॉकी: भारत ने चीन को 3-1 से हराकर चौथी बार जीता खिताब: womens-asian-champions-trophy-india-win

भोपाल: भारतीय महिला हॉकी टीम ने एक बार फिर देश का नाम रोशन किया है। भोपाल में शनिवार को खेले गए महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी (Women's Asian Champions Trophy) के फाइनल में भारत ने चीन को 3-1 से हरा दिया। इस जीत के साथ भारत ने चौथी बार इस खिताब पर कब्जा कर लिया। मैच में एक समय चीन आगे चल रहा था, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार वापसी करते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। भारत की ओर से दीपिका ने दो गोल किए, जबकि इशिका ने एक गोल दागा। इस जीत के साथ भारतीय टीम इस टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम बन गई है। चीन ने पहले गोल करके बनाई बढ़त फाइनल मुकाबले की शुरुआत भारत के लिए आसन नहीं रही। चीन ने पहले गोल करके भारतीय टीम पर दबाव बना दिया। चीन की खिलाड़ी चेन युजुन ने 24 मिनट 55 सेकेंड में गोल किया। इसके साथ ही चीन 1-0 से आगे हो गया। भारतीय टीम ने हार नहीं मानी और लगातार गोल करने के मौके तलाशती रही। आखिरकार तीसरे क्वार्टर में दीपिका ने 37 मिनट 50 सेकेंड पर गोल करके स्कोर 1-1 कर दिया। इसके बाद भारतीय टीम ने तेजी से खेलना शुरू किया। करीब सवा तीन मिनट बाद इशिका ने 41 मिनट 15 सेकेंड पर गोल दागकर भारत को 2-...