Skip to main content

विनम्रता

 



जिस तरह एक नल जितना नीचे लगा हुआ होता है। वो उतना ही तेज हमें जल देता है ,ठीक उसी तरह मनुष्य जितना विनम्र होकर कोई कार्य करता है  उतना वो प्रगतिशील होता है।

क्या आसान होता है विनम्र होना? 

नहीं, पर इसका अनुसरण करने वाले का रास्ता ही अलग हो जाया करता है।

क्योंकि वो अपनी जिंदगी की आधी लड़ाई विनम्रता के जरिये विजयी हो जाते हैं । और शेष वो अपने जुनून ओर मेहनत के दम पर जीत लेते हैं।

आज समकालीन समय में जब हमें विनम्रता का पाठ पढ़ाने वाले हमारे गुरु जन, माता पिता, हमारे मित्र हम से क ई बार विनम्र होने को कहते हैं, तो हम में से  ज्यादातर  का उत्तर यही होता है ।कि हमें मत सिखाएं हम सब जानते हैं, 

तब हमें एक पल   रुक कर  ये जरूर विचार कर लेना चाहिए। कि कहीं हम कही कोई गलती तो नहीं कर रहे हैं, और उसका दोष दूसरों पर लगा रहे हैं।

एक बात हमेशा हम सब को ध्यान रखना चाहिए ,कि अगर हम अपने जीवन में शीर्ष स्थान पर पहुंचना चाहते हैं ।

तो हमें बहुत कुछ सहना होगा धैर्यता को अपना साथी बनाना होगा। इसके अलावा दूसरों की बातों से बिना आक्रमक हुए  हमें अपने रवैये में विनम्रता लाना होगा ।

Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..