Skip to main content

Posts

Showing posts from October 21, 2021

जिंदगी में जब समय की कमी हो जाए

कहते हैं इंसान के लिए सबसे बुरा समय वो होता है  जब उसके पास  समय की अधिकता हो किन्तु उसे समय की अहमियत न मालूम हो,  एक समय तक हम सब को हमारे पास पड़े खाली समय के कोई  मायने नहीं होते हैं ∣ किन्तु जब उसी समय की हमारे जीवन में कमी होने लगती है ∣ तब हमें मालूम चलता है कि समय की कमी  हमारे लिए कितनी भरी पड़ रही है ∣ जहाँ पर हम खुद को समय ही नहीं दे पा रहे हैं कुछ करने के लिए जिस तरह अपने     प्रेमी से बिछड़ा व्यक्ति ही वियोग श्रृंगार रस का गहरा अर्थ समझ सकता है ∣ ठीक उसी तरह  जिंदगी में समय का महत्व वही बता सकता है जो हमेशा समय की कमी से पीड़ित हो, ∣  समकालीन समय में हम सब को बहुत जरूरी है इसकी कीमत समझना और इसका सदुपयोग करना क्योंकि विपत्ति के समय सबसे ज्यादा इसकी कमी खलती है ∣