Skip to main content

Posts

Showing posts from September 10, 2023

कोई भी जिंदगी से न हारे इसके लिए जरूरी है

जिंदगी का मतलब उसे जीना है। ये कहना जितना आसान होता है। अक्सर उसे जीना उतना ही मुश्किल होता है। पर कहते है निराशा के बीच ही आशा ही किरण दिखाई देती है।  जिंदगी में बुरे वक्त के बाद ही अच्छे वक्त की कद्र होती  है। तब तक हमें उसका इंतजार करना होता है। हारना, जीतना तो हम सब की जिंदगी में लगा ही रहता है किन्तु उस हार को खुद पर हावी न होने देना ही अक्सर जिंदगी में जरूरी होता है।  दुनिया की ऐसी कोई चीज नहीं जिसे प्रयत्नों के बल पर पाया न सके। अगर दिल में हो जुनून, तो कितनी भी मुश्किलें क्यों न आ जाएं, इंसान अपनी मंजिल पा ही लेता है।  समय एक ऐसी चीज होती है जो देर से ही सही सबका हिसाब करती है। उस वक्त के लिए खुद पर मेहनत करना जरूरी होता है।  इस बीच हम सब को ये ध्यान रखना होता है कि दुनिया में कोई भी चीज परफेक्ट नहीं है । सब में थोड़ी बहुत कमियां है किन्तु उन कमियों के चलते अपनी काबिलियत को भूलना अक्सर गलत होता है। हर इंसान में कुछ ऐसा जरूर होता है। जिसके बल पर वो जिंंदगी में कुछ बेहतर कर सकता है।   सोशल मिडिया में दिखाई दें रही हर चीज सुंदर हो ये जरूरी नहीं हो...