Skip to main content

Posts

Showing posts from August 29, 2023

खूबसूरती के आज के समय में बदलते मायने

धरती से देखों तो आसमां अच्छा लगता है आसमां से देखों धरती अच्छी लगती है अपने से बाहर सबकुछ अच्छा लगता है। इस दुनिया में वैसे तो हर इंसान खुद को खूबसूरत मानता है किन्तु जब वो दुनिया के सामने जाता है तब वो खुद को कम ही समझने लगता है। जहां हर कोई उसे ये बताने में लगा रहता है कि जो मेकअप न करें वो इंसान में इस दुनिया में  सबसे पिछड़ा है। आज के समय में जब बात खूबसूरती की आती है तब लोगों के बीच उसके मायने अलग पाते है जहां सफेदी के आगे उजाला ही हर किसी को नजर आता है। जहां बिना मेकअप के चेहरे की किसी को कीमत कहां समझ आती है।  ऐसे में बदलते वक्त में कुछ लोगों की सोच हमें खूबसूरती के प्रति एक नया नजरिया दे जाती है । कि बिना मेकअप के भी सुंदर लगा जा सकता है।