Skip to main content

Posts

Showing posts from February 2, 2022

बजट

जैसा की हम सब जानते हैं एक फरवरी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के द्वारा चौथी बार बजट पेश किया गया है 2022-23 के लिए  जिसके कुछ मुख्य बिंदु इस तरह से है ∣ दीर्घ कालीन पूजी पर 5% टैक्स लगेगा  जलीय कृषि पर  टैक्स कम किया गया है ∣ Virtual currency करेंसी पर 30% टैक्स लगेगा  दिव्यांग जनों को टैक्स से राहत दी गयी है ∣ 2022 -23 में राजकोषीय घाट 6.9 रहने का अनुमान है ∣ जो कि पहले 6.4 था ∣ केन बेतवा परियोजना के लिए 44000 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं जिसे निश्चित समय अवधि पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है ∣ इसके अलावा रोजगार के सृजन के लिए आत्मनिर्भर भारत अभियान को बढ़ावा देने की बात कही गयी है ∣ जेडर बजट पर पिछले साल की तुलना अधिक धनराशि आवंटित की गयी है ∣ शिक्षा के क्षेत्र में भी अधिक धनराशि आवंटित की गयी है ∣ वही कुछ ऐसे विषय भी है जिन पर इस बार कोई भी बात नहीं की गयी जिसमें रोजगार गारंटी योजना का जिक्र भी नहीं है ∣ आम आदमी की जेब पर असर डालने वाली रसोई गैस की सब्सिडी लगातार कम की जा रही है जिससे आम आदमी को कोई खास लाभ नहीं मिल रहा है ∣