जैसा की हम सब जानते हैं एक फरवरी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के द्वारा चौथी बार बजट पेश किया गया है 2022-23 के लिए
जिसके कुछ मुख्य बिंदु इस तरह से है ∣
- दीर्घ कालीन पूजी पर 5% टैक्स लगेगा
- जलीय कृषि पर टैक्स कम किया गया है ∣
- Virtual currency करेंसी पर 30% टैक्स लगेगा
- दिव्यांग जनों को टैक्स से राहत दी गयी है ∣
- 2022 -23 में राजकोषीय घाट 6.9 रहने का अनुमान है ∣ जो कि पहले 6.4 था ∣
- केन बेतवा परियोजना के लिए 44000 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं जिसे निश्चित समय अवधि पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है ∣
इसके अलावा रोजगार के सृजन के लिए आत्मनिर्भर भारत अभियान को बढ़ावा देने की बात कही गयी है ∣ जेडर बजट पर पिछले साल की तुलना अधिक धनराशि आवंटित की गयी है ∣ शिक्षा के क्षेत्र में भी अधिक धनराशि आवंटित की गयी है ∣
वही कुछ ऐसे विषय भी है जिन पर इस बार कोई भी बात नहीं की गयी जिसमें रोजगार गारंटी योजना का जिक्र भी नहीं है ∣ आम आदमी की जेब पर असर डालने वाली रसोई गैस की सब्सिडी लगातार कम की जा रही है जिससे आम आदमी को कोई खास लाभ नहीं मिल रहा है ∣
Comments