Skip to main content

पैसे की बचत


एक तरफ उपभोक्तावाद लगातार बढ़ता जा रहा है ∣ जहां पर हम अधिक चीजों को खरीद कर अपने पास रखने की चाहत में लगातार धन का व्यय कर रहे हैं ∣ दूसरी तरफ कभी गुल्लक में पैसे संचय करने वाला हमारा विचार लगातार जंग खा रहा है ∣ 
जहां पर हमें ये ही समझ में नहीं आ रहा है एक हद तक ही उपभोक्तावादी होना सही है ∣ इसकी अति होना न केवल हमारे लिए अपितु उन लोगों के लिए भी नुकसान देह है जो ज्यादा धन का अर्जन नहीं करते हैं किन्तु हमारी तरह वो भी अपना  गुजर बसर  ठीक से करना चाहते हैं जिनके बारे में हम सोचना ही भूल गए हैं ∣
अर्थव्यवस्था की दृष्टि से किसी चीज के मंहगे होने के दो कारण होते हैं ∣ एक जब लोगों के हाथ में बहुत पैसा आ जाता है और वो अधिक खर्च करने लगते हैं जिससे बाजार में चीजों के भाव बढ़ जाते हैं ∣ दूसरा तब जब किसी एक वस्तु को खरीदने वालों की संख्या  एक से अधिक हो जाती है जहां पर मांग ज्यादा हो जाती है  उत्पादन घट जाता है ∣

आज समकालीन समय में जहां पर कोरोना वायरस के चलते अनेक हमारे जीवन में अनेक  अनिश्चितता आ गयी है वहीं ऐसे में आज हम सबको थोड़ा पैसे की बचत के बारे में भी सोचना चाहिए ∣
जिससे हम अपने भविष्य को सुरक्षित रख सकें ∣

Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..