Skip to main content

Posts

Showing posts from January 6, 2021

सिखा दो

ऐसे चलना है वैसे नहीं ऐसे बोलना है वैसे नहीं  कहते रहते हैं लोग हम से जरा उन लोगों को भी कुछ सिखा  दो  जिनकी नियत कब बदल जाएं  किस को क्या मालूम,  उन को भी इंसानियत निभाना सिखा दो हम पर बात बात पर प्रश्न उठाते हो होता हमारे साथ गलत है फिर भी सवाल हमारे चरित्र पर ही उठाते हो,  क्यों नहीं सिखाया किसी माँ ने पुत्र को एक स्त्री की कोख से जन्म लेकर  किसी परायी स्त्री की पवित्रता भंग करने का साहस न करना क्यों याद नहीं तुम्हे अपना इतिहास कि द्रोपदी के अपमान से शुरू हुआ था महाभारत का इतिहास.

हर कोई हीरो है

फिल्म  में भले हीरो दुश्मन से लड़ने वाला  होता है लेकिन असल जिंदगी में हर वो व्यक्ति हीरो है जो अपनी कला से लोगों का न सिर्फ दिल जीतता है बल्कि वो अपने बच्चों के सपनों को पूरा करता है वो बेटा जो माँ के सपनों को पूरा करता है वो व्यक्ति जो मुश्किलों से लड़कर जिंदगी में सफल होता है. आज समकालीन समय में कोरोना वायरस की महामारी ने हमें ये बता दिया है कि हर वो व्यक्ति हीरो   है जो दूसरों की मदद करता है.