Skip to main content

Posts

Showing posts from January 19, 2022

सबसे बुरा वो दृश्य होता है

सबसे बुरा  होता है एक अस्पताल में एक मरीज बनकर जाना जहां चारों तरफ सिर्फ रोगी हो  । जहां कोई मरीज अपने सिर के दर्द से परेशान हो, तो कोई  सर्दी जुखाम से, जहां छोटे छोटे  बच्चे जैसे अपनी मां की गोद  से ऐसे भाग रहे हो, जैसे अब उन्हें न तो डाॅक्टर से तो सुई लगवानी है और न ही गोलियां खानी है । जो कोरोना वायरस की महामारी से भले अनजान हो, किन्तु चारों तरफ लोगों को मास्क पहने जैसे पूछ रहे हो, कि आखिर क्या हुआ ऐसा जिसने लोग को बीमार कर दिया , जहां न सिर्फ अस्पताल, बल्कि  क्लीनिक में भी  सिर्फ मरीजों का जमावड़ा है।  इस महामारी में सबसे ज्यादा अगर किसी की जिंदगी में कोई असर पड़ा तो वो शायद वो लोग है जो जिनका काम निश्चित नहीं  , जिनका  वेतन ज्यादा नहीं जो मध्यम वर्ग से भी नीचे है ।   , एक तरफ जहां अमीरों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है तो वहीं दूसरी तरफ गरीब वर्ग और गरीब होता जा रहा है । अब उसकी लड़ाई और ज्यादा बढ़ गयी है जिसमें   उनका खर्च बढ़ गया अस्पताल के खर्च से, वो जितना धन अर्जित नहीं करता उससे ज्यादा वो धन...