Skip to main content

Posts

Showing posts from January 27, 2024

किसी शिक्षक को ये हक नहीं

हम सब की जिंदगी में अनेक  से शिक्षक मिले होगें। जिनमें से एक दो ऐसे जरुर होगें, जिनका हमारे जीवन पर बहुत गहरा असर पड़ा होगा। जिनकी वजह से आज हम एक बेहतर स्थान पर खड़े होगे। इस बीच हम उन शिक्षकों को भी याद करते होगें। जो वैसे तो हमें कभी पसंद नहीं आएं। किन्तु उनकी बातें ने हमें जीवन में कुछ करने की वजह दी होगी। उनको गलत साबित करने का कारण दिया। पर इस बीच ऐसे बहुत से बच्चे होगें जिनके लिए शिक्षक की नकारात्मक बातें एक बुरे सपने की तरह रही होगी। जिसका उनके जीवन में बहुत गलत प्रभाव पड़ा होगा। जिसने उनके सपने देखने का साहस तोड़ दिया होगा। ऐसे सभी शिक्षकों को सिर्फ यहीं कहना चाहूंगी कि हमें कोई हक नहीं किसी के जीवन की कोई भविष्यवाणी करने का। हर बच्चा अपने अंदर असीम क्षमता लेकर आता है। जरुरी नहीं कि वो सिर्फ क्लास का टॉपर बनने आया हो। वो औसत नंबर पाकर भी अपने सपने को पूरा करने का साहस रखता होगा। इसलिए हम उसे ऐसी कोई बात न बोले जो उसे किताब उठाने का साहस तोड़ दे। हमारे लिए होगा वो एक लापरवाह बच्चा पर वो भी किसी के लिए उनके सपने पूरा करने की चाबी होगा। जिसके जरिए वो अपने सपने  पूरा करना...