आज ओजोन दिवस है इसे मनाने का उद्देश्य लोगों को ओजोन के बारे में जानकारी देना है साथ ही साथ इसे बचाने के लिए लोगों को जागरूक करना है क्योंकि ये हमारे लिए आक्सीजन से भी ज्यादा जरूरी है. ओजोन यह आक्सीजन के तीन परमाणु से मिलकर बनी एक गैस है जो वायुमंडल में बहुत कम मात्रा में मिलती है. इसकी खोज 1913 में फ्रांस के भौतिकविदों फैबरी चार्ल्स और हेनरी बुसोन ने की थी ओजोन परत मुख्य रूप में सूर्य से निकलने वाली हानिकारक पराबैगनी किरणों को अवशोषित कर लेती है . वैसे तो हम सब ने अपने पाठ्यक्रम में ओजोन परत के प्रभाव के बारे में पढ़ा किन्तु आज भी हम उसके महत्व को कम जान रहे हैं.
वो बात जो जरूरी है