Skip to main content

Posts

Showing posts from March 18, 2023

Role Model

ब चपन से लेकर बड़े होने तक जिससे हम सब से ज्यादा प्रभावित होते है। वो हमारे आदर्श होते है जिनके गुणों को आत्मसत कर हम अपने जीवन में आगे बढ़ना चाहते है।  जो हमारे जीवन में बहुत ज्यादा महत्व रखते है। हमारे जीवन में वो कोई भी हो सकता है। हमारे माता-पिता, शिक्षक और हमारा वो दोस्त जिससे हम बहुत ज्यादा प्रभावित हुए है। जो हमें जीवन के संघर्ष की सच्ची सीख दे गया। वो दोस्त जिसे हम ने करीब से संघर्ष करते देखा है।  जो था तो हमारी ही उम्र का किन्तु वो हमें जीवन की मुश्किलों से लड़ने की असली वजह दे गया।  हमारा वो शिक्षक जिसकी बातें उस समय तो हमें बहुत ज्यादा आदर्शवादी लगती थी किन्तु जैसे हम अपने जीवन के पड़ाव को पार कर आगे बढ़े हमें उसका सही अर्थ मालूम चला है। आज भी याद है मुझें मेरे स्कूल की वो मैडम जिन्होने मुझें बहुत प्रभावित किया। जिनके विचारों में एक अलग ही प्रेरणादायक स्वर था। जो हमेशा कहा करती थी कि अगर हमें अपने जीवन के शीर्ष पर पहु्ंचना है तो हमें बहुत कुछ सहना होगा। कई बार होगा जब जीवन की परिस्थितियां हमारे अनुकुल नहीं होगी । इसके बावजूद हमें आगे बढ़ते जाना होगा।  मन...