Skip to main content

Posts

Showing posts from February 9, 2024

उस विनाश के तुम जिम्मेदार होगें

काश हमें पर्यावरण वैसे पढ़ाया जाता  जहां हमें उसके महत्व को बताया जाता  उसके बिना हमारा नहीं कोई अस्तित्व वो ही है हमारे जीवन की धार काश हमें बताया जाता पैसे तुम चाहे लाख कमा लो पर अगर नहीं है तुम्हारे पास  एक सुरक्षित वातावरण  तो तुम हो केवल एक पिंजरे में बंद जहां तुम्हारे चारों तरफ है केवल जहरीली गैसे का साया ओजोन के होल को तुम भले भूल गए पर ग्लोबल वर्मिग से कोई नहीं है बच पाया चाहे जितने लक्ष्य बना ले कितने कर ले समझौते जब तक आम जन नहीं जागे  तब तक है हर समझौते सिर्फ झूठे । सुरक्षित होगा कल अब तब जब तुम आज जागों  अपने वजूद को तुम असल में पहचानोगें। सरकार को दोष मत दो अपने कर्तव्य की तुम सुध लो शिकायत करने से पहले अपनी जिम्मेदारी तुम अपने सिर लो वरना तुम होगें भयानाक अवस्था में जिसके जिम्मेदार केवल तुम होगें।