हम जन्म एक बार नहीं बल्कि हर उस कठिन परिस्थितियों के बाद दुबारा लेते हैं जिसमें वो एक समय तक हमारे जीवन जीने की वजह को खत्म कर देती है ∣ और दूसरे समय हमें जिंदगी जीने का एक अलग दृष्टि कोण देती है ∣ रिश्तों की अहमियत समझे वरना रिश्ते कब हाथ से निकल जाएगे मालूम ही नहीं चलेगा तब हमारे हाथ केवल पछतावा लगेगा ∣ माँ बाप को कभी अपना गुस्सा मत दिखाना क्यो कि इस धरती पर वो ही आपके भगवान है ∣ किसी से कोई आशा न रखना ही अच्छा है ∣ समय के साथ बदलते रहे वरना हम पुराने हो जाएगें ∣ जिंदगी बोझ नही है जिंदगी जंग है जिसमें हर हाल में जीतने का लक्ष्य रखें ∣
वो बात जो जरूरी है