वो माँ ही तो होती है जो अपनी फिक्र छोड़ सारा ध्यान हम पर लगा देने वाली होती है वो माँ ही तो होती है जो इस दुनिया में भगवान का रूप होती है ∣ हमारे कहने से ही पहले वो सबकुछ समझ जाने वाली माँ ही होती है ∣ उसका संघर्ष होता है इतना महान कि उसके आगे अच्छे अच्छों के संघर्ष भी कम पड़ जाते हैं ∣ हाँ वो माँ ही होती है जो इस दुनिया में हमारे लिए सोचने वालों में सबसे पहले होती है ∣ कड़ी धूप में हमारी छाया बनने वाली माँ ही तो होती है उसके बिना दुनिया की सारी खुशी कम सी होती है ∣ जो बिना किसी शिकायत के हमारी हर ख्वाहिश पूरी करने वाली होती है ∣
वो बात जो जरूरी है