Skip to main content

Posts

Showing posts from November 2, 2020

रेस

  जिंदगी एक रेस है जिसमें भागते रहना जरूरी है और अगर भागने की ताकत नही तो चलते रहना जरूरी है जिसने इस रेस से खुद को अलग कर दिया वो तो जीते जी मर सा गया है .  आज हर जगह पर एक रेस लगी हुई है जहाँ लोग दौड़ते हुए नजर आ रहे हैं अगर तुम अब भी सो रहे हो तो जाग जाओं नहीं तो तुम इतने पीछे चले जाओगे जहाँ जाना तो आसान था पर निकलना बहुत कठिन है आज तुम निकलो इस रेस के लिए क्यों कि जिंदगी ही एक रेस है जो पहले दौड़ेगा वो पहले पाऐगा जो नहीं दौड़गा वो पीछे रहा जाएगा अब तुम्हें निर्णय लेना है कि तुम आगे जाना चाहते हो कि तुम पीछे होना चाहते हो. आज समकालीन समय में हर जगह लोग रेस में दौड़ रहे हैं फर्क इस से पड़ रहा है कि तुम किस रेस में दौड़ रहे हो और तुम्हारी प्रतियोगिता किससे है "जिंदगी में चलते रहना क्योंकि ठहरना मृत्यु समान है  कुछ करते रहना  रूकना एक पाप के समान है चलते रहना तुम इस लड़ाई में  रूकना तो एक मौत के समान है."