Skip to main content

रेस

 

जिंदगी एक रेस है जिसमें भागते रहना जरूरी है और अगर भागने की ताकत नही तो चलते रहना जरूरी है जिसने इस रेस से खुद को अलग कर दिया वो तो जीते जी मर सा गया है . 

आज हर जगह पर एक रेस लगी हुई है जहाँ लोग दौड़ते हुए नजर आ रहे हैं अगर तुम अब भी सो रहे हो तो जाग जाओं नहीं तो तुम इतने पीछे चले जाओगे जहाँ जाना तो आसान था पर निकलना बहुत कठिन है आज तुम निकलो इस रेस के लिए क्यों कि जिंदगी ही एक रेस है जो पहले दौड़ेगा वो पहले पाऐगा जो नहीं दौड़गा वो पीछे रहा जाएगा अब तुम्हें निर्णय लेना है कि तुम आगे जाना चाहते हो कि तुम पीछे होना चाहते हो.

आज समकालीन समय में हर जगह लोग रेस में दौड़ रहे हैं फर्क इस से पड़ रहा है कि तुम किस रेस में दौड़ रहे हो और तुम्हारी प्रतियोगिता किससे है

"जिंदगी में चलते रहना

क्योंकि ठहरना मृत्यु समान है 

कुछ करते रहना 

रूकना एक पाप के समान है

चलते रहना तुम इस लड़ाई में 

रूकना तो एक मौत के समान है."

Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..