संविधान


हर किसी को देता जो बराबरी का अधिकार

उसके लिए नहीं कोई बड़ा या छोटा इंसान

ऐसे संविधान की बातें

क्या कहें एक आम जन 

जिसे बनाने में लगे 

एक वर्ष से ज्यादा वार

जिस ने मानवता को सम्मान से जीने का हक दिया

जिसके आगे ताकत ने भी सिर टेक दिया

समता से लेकर स्वतंत्रता के हमें दिए जिसने मूल अधिकार

जिसकी प्रस्तावना के शुरू होते ही

आता

" हम भारत के लोग"

जहाँ हर व्यक्ति केवल भारत का वासी

ऐसे संविधान के आगे शीर्ष झुकाये बारंबार.

Comments