एक धन्यवाद उनको भी
हम सब लोगों की जिंदगी में कोई एक ऐसा इंसान जरूर होता है जो हमारी झूठी तारीफ करने से हमेशा बचता है और जब हम गलती करते हैं तो वो उसके बारे में हमें बताता है उस समय तो हमें बहुत गुस्सा आता है किन्तु जब हम उस गलती को सुधार लेते हैं तो हम देखते हैं कि हम उस इंसान को मन ही मन धन्यवाद कर रहे होते हैं कि उनकी वजह से हमें इस काम में महारात हासिल हुई.
हमारे जीवन में स्कूल से लेकर कॉलेज तक हमारे दोस्त हमें सबसे ज्यादा डांट लगाने वाले टीचर भले ही हम उस समय बुरे लगे हो किन्तु एक समय के बाद हमारा उनके प्रति नजरिया बहुत बदल जाता है जिन्होंने हमारी गलती को नजरअंदाज नहीं किया बल्कि हमको टोक.
आज से आप सब उन लोगों को धन्यवाद देने शुरू कर दे जो आपकी उन गलतियों के लिए आपको टोकते है जो सच आप करते हैं .
Comments