Skip to main content

जाने कहाँ गए


पहले किसी त्यौहार के आने  से पहले ही उसकी खुशी और उमंग घरों में दिखाई देने लगती थी और बच्चों से लेकर बड़े भी इसके लिए इतने उत्साहित हो जाते थे जिसका रंग सभी पर चढ़ता  दिखाई देता था पर अब जैसे हम आधुनिक होने की तरफ बढ़ रहे हैं वैसे वैसे हम सब की दिलचस्पी  वैसी  नहीं बची जैसे पहली थी.

इस कोरोना काल में हमारे त्यौहार को मनाने का तरीका और भी बदल गया है जहाँ लोग पहले की अपेक्षा अभी थोड़े खुश है तो कुछ 

लोग इस आशा में है कि इस दिवाली के त्यौहार में उनकी थोड़ी पैसे की परेशानी खत्म होगी जिसके लिए वो कुछ हद तक सकरात्मक भी दिखाई दे रहे हैं उनकी ये परेशानी जल्द खत्म हो ऐसी हम दुआ करते हैं

आज के समय में वैसे तो किसी के पास इतना वक्त नही की वो रूककर ये सोचे की कोरोना से पहले और कोरोना के बाद उसका और उसके परिवार का गुजारा किस तरह से होगा फिर भी अब  वो अपने काम को करने के लिए तैयार है इस उम्मीद के साथ की इस दिवाली उसके घर पर भी खुशियाँ आएगी.

" हम सब ज्यादा कुछ तो नहीं कर सकते किन्तु एक छोटा सा प्रयास जरूर कर सकते हैं कि हमारे आस पास सब्जी बेचने वाले से लेकर दिवाली के दीये बेचने वाली बूढ़ी दादी की सहायता करे और उनके दिये खरीदे गुलाब के फूल की जगह गेंदे के फूल की माला खरीदे."

Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..