Skip to main content

Posts

Showing posts from March 7, 2021

अपने हक के लिए

  अपने हक के लिए खुद आगे आना होगा जब सोचो कुछ पाने का इरादा करने का तो खुद के लिए आगे आने का भी सोच लेना तुम  क्या खूब लिखा है किसी ने जो हार जाते हैं परिस्थितियों को देखकर  उन्हें जमाना भूल जाता है याद केवल अपने लिए स्वयं  आगे आने वाले को ही रखा जाता है इतिहास गवाह  इस बात का  पराजित होकर भी ज़ो चला है  खुद को ढूंढ ने  आगे सपना उसका रहा है अपने हक के लिए लड़ना जिसे आता है व़ो ही वक्त का सिकंदर बना है  हर कली नहीं चुनी जाती  शोभा बढ़ाने के लिए खुद को चुनने के लिए  आगे आना होगा तकलीफ हजार सह कर तुम्हें खुद को पाना होगा.