Skip to main content

Posts

Showing posts from July 24, 2020

अब फिर

आज रात फिर से भोपाल में  लॉक डाउन लागू होगा कहने तो ये केवल दस दिन के लिए है लेकिन उस दस दिन लोगों की क्या हालात होगी वो तो लोग ही जान रहे हैं . पिछली बार लॉकडाउन   से पहले लोगों के पास पैसे तो थे खर्च करने को लेकिन इस बार सब के उसे भी  बुरे हालात हैं केवल उन  लोगों को छोड़कर जिनके घर हर महीने दस तारीख तक पैसे आ जाते हैं लेकिन अफ़सोस ऐसे लोगों की संख्या  बहुत कम है.    लॉक डाउन को लगाना कोरोना  की बढ़ती संख्या को रोकने के लिए तो   ठीक है किन्तु ऐसे  वक्त उन लोगों के बारे में भी शासन को सोच लेना चाहिए जिनको  हर दिन कमाना खाना  होता है उनके लिए भी तो कुछ होना चाहिए लोगों को मुफ्त खाने देने वाली दीनदयाल योजना का तो अभी कुछ पता ही नहीं चल रहा है.