Skip to main content

Posts

Showing posts from July 22, 2021

सबको जरूरत है इसकी

  डिजिटल साक्षरता केवल युवाओं को ही नहीं  बल्कि वयस्क लोगों के लिए भी जरूरी है। हम सब ने गौर किया होगा ,कि हमारे घर के वयस्क लोग क ई बार फोन में कुछ काम नहीं कर पाते जिसके लिए वो अपने घर के युवा से बोलते है ।जिस पर युवा उनके फोन में कर तो देते हैं। किन्तु उसे कैसे करना है, ये सिखाना भूल जाते हैं। जिस कारण हमारे घर के वयस्कों को हमेशा हम से वो काम करना होता है।  जो हम क ई बार तो मन से कर देते हैं ,किन्तु क ई बार हम ये सोचने लगते हैं कि काश इन्हें हम एक बार सीखा देते । "जरा गौर फरमाइए मैं जानती पहली बार में आपको उन्हें समझाने में थोड़ी कठिनाई हो सकती है , किन्तु अगर आप उन्हें कुछ सिखाते तो हम अपने सामने वाले व्यक्ति को डिजिटल रूप से साक्षर करते हैं ∣"  इसलिए कीजिये प्रयास एक नयी सुबह का क्योंकि आपका दिया ज्ञान किसी के काम आएगा।