Skip to main content

Posts

Showing posts from November 8, 2020

Sunday thought

  हम से कुछ लोग जिनके पास एक ऐसी शक्ति होती है जो ढेरों समस्या के होते हुए भी अपनी समस्या को पीछे छोड़ते हुए अपने काम को करते हैं जिनके लिए घड़ी से भी आगे उनका समय होता है जिनके आगे दुनिया झुकती है उनमें ही तो एक अजीब बात होती है उनमें होता है' जुनून' जिसकी एक अलग ही शक्ति होती है वो न रूकते न रोते वो तो चलते जाते हैं उनके इस जुनून के आगे दुनिया झुकती है. अजीब दास्तान होती है उनकी  "जिनके जख्म ज्यादा और अक्सर मरहम कम होते हैं  न रूकने की सोचते हैं वो न थकने की बात करते हैं  ऐसे लोगों के जुनून देख  कितने लोग उन से अपनी  सफलता के पग रखते हैं जुनून है तेरा ऐसा अक्सर लोग कहते हैं."