Skip to main content

Posts

Showing posts from May 10, 2024

Arvind Kejriwal: क्या अरविंद केजरीवाल की रिहाई बदल रही है समीकरण

देश में लोकसभा चुनाव के बीच, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जेल से रिहाई की खबर सामने आयी है। जिसने कई लोगों को चिंता में डाल दिया है। जहां अब तक लड़ाई कांग्रेस बनाम भाजपा चल रही थी। वहीं अब इस बीच आप की शानदार एंट्री होती नजर आ रही है। जहां आम आदमी  पार्टी के कर्ता धार्ता अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम बेल मिल गयी है। ऐसे में ये सवाल उठना लाजमी है कि क्या केजरीवाल की रिहाई देश की सियासत में बड़ा उलटफेर कर सकती है लोकसभा चुनाव में प्रभाव डाल सकती है? या फिर मोदी है तो मुमाकिन है कि गारंटी लोकसभा चुनाव में कायम रहने वाली है?  क्या है पूरा मामला  बता दें कि 21मार्च को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को कथित शराब घोटाले के मामले में ईडी ने गिरफ्तार किया था। जिसके बाद केजरीवाल ने चुनाव प्रचार के लिए सुप्रीम कोर्ट से जमानत मांगी थी। जिस पर अब  सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम जमानत दे दी है। गौरतलब है कि दिल्ली की 7 लोकसभा सीट पर 25 मार्च को चुनाव होने जा रहे है। जिसके लिए केजरीवाल प्रचार करने वाले है।  ऐसे में अब ये देखना बड़ा ही दिलचस्प होने वाला ह...