Skip to main content

Posts

Showing posts from December 5, 2020

तेरी मिट्टी में

अपने परिवार से लगाव  तो सभी का होता है किन्तु देश की मिट्टी के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर करना  देश के प्रति निस्वार्थ प्रेम को बताता है जो आज भी लोगों के दिल में है कि वो उसे दिखाने की जगह उसकी रक्षा करने के बारे में ज्यादा सोचते हैं.  विदेश में रह रहे कुछ लोग अपने देश की मिट्टी को लेकर जाते हैं जो उनका देश के प्रति प्रेम को दिखाता है. आज समकालीन समय में जब हर दूसरे व्यक्ति का ख्वाब अन्य देश में जाकर कुछ काम करने का है ऐसे में देश की मिट्टी का महत्व और भी बढ़ जाता है जब एक व्यक्ति दूसरे देश में जाकर निवास करता है तब उसे हर चीज में अपने देश की बात याद आती है उसके सामने अपने देश की स्मृति चलती हुई दिखाई  देती है. केसरी मूवी का गीत  " तेरी मिट्टी में मिल जा  गुल बन के में खिल जा " आज भी सुनते वक्त आखों में आसूं की बूंद ला देता है.