ये पसंद भी बड़ी अजीब चीज है ∣ जो हमारे जीवन के अनुभवों और परिपक्वता के मुताबिक बदल जाया करती है ∣ हमेशा पसंद आने वाली चीज हमें नापसंद सी लगने लगती है ∣ स मय के साथ अक्सर हमारी पसंद बदल जाया करती है ∣ फिर वहीं चीजें हमें बेमतलब सी लगने लगती है ∣ जो एक वक्त तक हमारे दिल के काफी करीब थी। एक समय होता है जब किसी चीज को पाने की चाहत में हम घंटो वक्त बर्बाद कर देते हैं ∣ जबकि एक समय के बाद हमें उस चीज के होने न होने से जैसे कोई फर्क ही नहीं पड़ता है। उसके प्रति हमारा आकर्षण खत्म सा हो जाता है ∣
वो बात जो जरूरी है