Job Experience: जॉब एक्सपिरियन्स मतलब एक ऐसे जगह पर खुद को स्थापित करना है ∣ जहां के बारे में अब तक हमने केवल किताबों में पढ़ा गूगल पर जाना था। पर अब हम जब वास्तव रूप उस स्थान पर जाते हैं ∣ तब उसके वास्तविक रूप को पहचानते है ∣ "पहले हम उस जगह पर जाने के लिए संघर्ष करते हैं ∣ फिर जब हम वहां पहुंच जाते हैं ∣ तब हम वहां बने रहने के लिए संघर्ष करते हैं ∣ हर रोज अनेक तरह की परेशानी को सहते हैं ∣ जहां हर दिन हमें लगता है कि अभी हमें कितना कुछ जानना है ∣ जहां खुद को स्थापित करना सबसे मुश्किल होता है ∣ शून्य से शिखर तक पहुंचाने की दूरी का हम वास्तव रूप में तब असली अर्थ जानते हैं ∣" दो कौड़ी कमाने का मतलब इस बीच हम समाज के द्वारा कहे जा रहे उस झूठे जुमले का गहरा अर्थ समझ पाते हैं जो कहकर काम करने वालों का सिर्फ मनोबल कम किया जाता है ∣ जो लोग कहते हैं न कि दो कौड़ी कमाने के चक्कर में ज्यादा घमंड करने लगी है ∣ उन्हें कौन समझाएं कि दो कौड़ी कमाना इतना आसान काम नहीं होता है । उस दो कौड़ी कमाने के लिए बहुत बड़ा जिगर चाहिए होता है ∣ इस बीच इंसान न जाने कितना कुछ सहता है ...
वो बात जो जरूरी है