Skip to main content

Posts

Showing posts from January 10, 2020

सफर

जिंदगी का सफर भी कितना अलग होता है कभी किसी से मिलने का मन नहीं होता तो कभी किसी के दूर जाने से ऐसा लगता है कि सारी दुनिया अजनबी सी होगाई है । कोशिश करके जिसे मनाया करते थे आज उसे ही रूठे हुये है। एक गलतफहमी के कारण उसे दूर हुये है दोस्तो उन लोगो का दिल हमें कभी नहीं दुखना चाहिये जिन पर हमने सबसे ज्यादा गुस्सा किया क्योकि गुस्सा हम उन पर ही करते है जिन्हें हम अपना मनाते है । मैं अपने सभी दोस्तो से ये कहना चाहूंगी कि ये जिंदगी इतनी भी बड़ी नहीं कि आज आप जिस दोस्ता को नाराज कर रहे उसे रूला रहे वो आपको कल भी मिले। किसी ने बहुत सही कहा है " दोस्ती की कोई खोज नहीं होती दोस्ती हर किसी से रोज नहीं होती मिलते है तन्हा लोग इस जिंदगी में लेकिन पलके आंखे पर कभी बोझ नहीं होती है।"

बदलाव

खुद को बदलने की जरूरत है क्यों सोचे की हम कमजोर है अब तो गिरकर सम्भालने की जरूरत है। ख्वाहिश है जिन्हें पूरा करने की उन्हें अब पूरा करने की जरूरत है क्यों सिर नीचा कर चले अब सिर उठाकर चलने की जरूरत है । जो लोग हमें कमजोर समझते उन्हें बताने की जरूरत है हर परिस्थिति में जो करती काम उसे डरने की क्या जरूरत है ? वो पुरानी सोच नहीं जिसमें औरो के सामने सिर झुकाने की जरूरत है । क्यों दूसरो के लिये सोचकर हम अपने सपनो को मारे। बदल है जमना अब तो तुझे भी बदलने की जरूरत है । जहां गलत हो वहां आवाज उठाने की जरूरत है । मंहगे तुम हो तो सस्ते हम भी नहीं, अब समाज को आईना दिखाने की जरूरत है।