Skip to main content

Posts

Showing posts from October 22, 2020

सोचने वाली बात है

आज हम सच में बदल चुके है या हमें बदला जा रहा है जहाँ हमारी सोचने की क्षमता इतनी कम होती जा रही है जहाँ हम ये नहीं समझ पा रहे हैं कि क्या हमारे लिए अच्छा है और क्या हमारे लिए बुरा है, और हम उसका किस तरह से उपयोग कर रहे है?  आज हम युवा जिस युग में जी रहे हैं उस युग में 4 जी डाटा हमें इतना सस्ता मिल रहा है जिसे खत्म करने की होड़ में हम खुद को खत्म करते जा रहे हैं हम ये नहीं समझ पा रहे है कि हमारे लिए क्या सहीं है  और क्या गलत है हमारा लक्ष्य कुछ है कि नहीं. आज मौजूदा समय में हम युवा पीढ़ी को ये निर्णय लेना है कि हमें कैसे याद किया जाएगा एक दिशाहीन युवा की तरह या एक लक्ष्य सिद्ध युवा की तरह ये निश्चित हमें ही करना होगा.