Skip to main content

Posts

Showing posts from August 30, 2021

Monday motivation

  S कुछ कष्ट सहकर अगर कुछ अच्छा मिलने की सम्भावना है तो इसमें कोई बुराई नहीं ∣ u जिंदगी का मतलब केवल सफलता पाना नहीं बल्कि जिंदगी के उन अनुभव को भी लेना है जो हमें बेहतर करने को प्रेरणा देते है ∣ c जब जिंदगी उदासीन सी लगें तो पेड़ में लगे उन फूल- पत्तों को देखना चाहिए जो हर समय हमें एक नयी ताजगी देतें है फिर चाहे कितनी भी तेज हवा क्यों न आ जावें ∣ c कुछ न करने से बेहतर है जिंदगी की एक नयी सम्भावना को खोजना ∣  e नींद अक्सर थकावट के कारण आती है वरना क ई रातें हम जिंदगी की चिंता में ही जग लेते हैं ∣ s मिलनसार होना अच्छी बात है पर एक सीमा तक क्यों कि किसी भी चीज़ की अति अच्छी नहीं होती है ∣ s थोड़ी चुनौती ,थोड़ी परेशानी तो सबके जीवन में होती है पर उसका सामना करके अपने जीवन में कुछ बेहतर करने का दम बहुत कम लोगों में होता है ∣

जन्माष्टमी

  जन्माष्टमी हिन्दू धर्म के लोगों का मुख्य त्यौहार होता है ∣ ऐसी पौराणिक मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु के अवतार श्री कृष्ण का जन्म हुआ था जो देवकी की आठवीं संतान के रूप में धरती पर आए थे जिनका मुख्य उद्देश्य अपने मामा क़ंस का वध करना था जिनके अत्याचार से समस्त मथुरा पाप मय हो गया था ∣  जिसने अपनी स़गी बहन देवकी और उसके पति वासुदेव को इसलिए कारागार में डाल दिया था कि वो अपने काल ( मृत्यु) को मर सके  पर विधि के विधान को भला कौन रोक पाया कि वो दुराचारी कंस रोक पाता  भगवान श्री कृष्ण का जन्म हुआ उन्हें दो माँ मिली एक माँ देवकी ने उन्हें जन्म दिया तो दूसरी माँ यशोदा ने उन्हें पाल पोस कर बड़ा किया  ‌उन्हें इसी बीच क ई राक्षसों का वंधा किया और जब उनके जीवन का उद्देश्य पूर्ण हो गया तब उन्हें एक अच्छे राजा के रूप अपने राज्य का संचालन किया  जिनका हिन्दी साहित्य के भक्तिकाल में एक युग है जिसे हम 'भक्तिकाल' के नाम से जानते हैं ∣ जिसमें कृष्ण भक्ति धारा के प्रमुख कवियों में सूरदास है ∣ जिनके कारण हिन्दी साहित्य में वात्सल्य रस की उत्पत्ति हुई ∣  तो वही मीरा...