कितना अजीब है न हम सब ये जानते हैं कि इस दुनिया में कुछ भी स्थिर नहीं फिर भी हम उस चीज के लिए भाग रहे होते हैं ∣ अक्सर जिसका वास्तविकता से कोई मेल ही नहीं है जहां सबको जिंदगी में अपने लिए कुछ न कुछ हासिल करना है पर उसे स्वयं नही मालूम ये जिंदगी उसे खुशी मनाने का मौका देगी की नहीं ∣ चलिए आज इसे एक उदाहरण से समझते हैं हम सब की जिंदगी में एक न एक पल ऐसा जरूर होता है जिसका हम सबको बेसब्री से इंतजार होता है ∣ पर जरूरी नहीं होता है ∣ कि जब वो पल हमारे जीवन में आता है उस दिन हमें खुश होने का मौका मिले जिसका कारण हमारे जीवन में आया बदलाव तो कुछ हमारी परिस्थितियां होती है जो हमें अंदर से बदलकर रख देती है ∣ और कोई न कोई ऐसी शिक्षा जरूर देकर जाती है जिसे हम सब कभी नहीं भूलते है ∣ क ई बार इस बीच हमें जीवन का एक और सच मालूम चलता है वो जीवन की अनिश्चितता हम सब के जीवन में ढेरों अनिश्चितता है जिनके बीच हम खुद का विकास करते हैं और जिंदगी को जीते हैं ∣ क ई बार बहुत मुश्किल हो जाता है जिंदगी में अपने पेशेवर काम और व्यक्तिगत कामों को करना जहां प...
वो बात जो जरूरी है