Skip to main content

जीवन की अनिश्चितताओं के बीच

 



कितना अजीब है न हम सब ये जानते हैं कि इस दुनिया में कुछ भी स्थिर नहीं फिर भी हम उस चीज के लिए भाग रहे होते हैं ∣ अक्सर जिसका वास्तविकता से कोई मेल ही नहीं है जहां सबको जिंदगी में अपने लिए कुछ न कुछ हासिल करना है पर उसे स्वयं नही मालूम ये जिंदगी उसे खुशी मनाने का मौका देगी की नहीं ∣


 चलिए आज इसे एक उदाहरण से समझते हैं 


हम सब की जिंदगी में एक न एक पल ऐसा जरूर होता है जिसका हम सबको बेसब्री से इंतजार होता है ∣


 पर जरूरी नहीं होता है ∣ कि जब वो पल हमारे जीवन में आता है उस दिन हमें खुश होने का मौका मिले   जिसका कारण हमारे जीवन में आया बदलाव  तो  कुछ हमारी परिस्थितियां होती है जो हमें  अंदर से बदलकर रख देती है ∣

और कोई न कोई  ऐसी शिक्षा जरूर देकर जाती है जिसे हम सब कभी नहीं भूलते है ∣

क ई बार इस बीच हमें जीवन का एक और सच मालूम चलता है वो जीवन की अनिश्चितता हम सब के जीवन में ढेरों अनिश्चितता है जिनके बीच हम खुद का विकास करते हैं और जिंदगी को जीते हैं ∣

क ई बार बहुत मुश्किल हो जाता है जिंदगी में अपने पेशेवर काम और व्यक्तिगत कामों को करना जहां पर हम जिंदगी की  परिस्थितियों से इस तरह हो जाते हैं कि हमें समझ ही नहीं आता है हम क्या करें, क्या न करें 

जहां पर अक्सर हमारे विचार परिस्थितियों से प्रभावित होकर अलग ह़ो जाया करते हैं ∣

जिंदगी की कुछ घटनाएं जैसे हमें बार बार बताती है इस दुनिया में कुछ भी सुनिश्चित नहीं 


" जिसे हम आज मिल रहे हैं आज कल मिल पाएंगे की नहीं ∣"

Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..