Skip to main content

खुद से भी कर ले मोहब्बत

 



हम अक्सर दूसरे लोगों से तो मोहब्बत कर लेते हैं पर स्वयं से करना भूल जाते हैं दूसरे के लिए अपनी जान छिड़कते है खुद पर कुर्बान होना भूल ही जाया करते हैं ∣


जबकि असल में हमें अपने आप से भी मोहब्बत उतनी ही करनी चाहिए जितना हम अपने आशिक से करते हैं ∣ पर अफ़सोस हम तो केवल सारा त्याग अपने चाहने वाले के लिए करते हैं ∣
हम सबको अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए वो आत्मविश्वास होना चाहिए जो हमें एक ताकत वर शख्स के रूप में दुनिया के सामने  पेश करें


हमारा चलने और बोलने का एक अलग ही अंदाज हो जो सबसे बेहतर हो जिस दिन हम स्वयं से बेपनाह मोहब्बत करने लगें उस दिन दुनिया की कोई चीज हमें हरा नहीं  पाएगी

आज समकालीन समय में हम किसी सुंदर सी शख्सियत को देखकर इतने मंत्रमुग्ध हो जाया करते हैं कि हम स्वयं से प्रेम करने भूल ही जाया करते हैं उस समय हम स्वयं को  कम आंकने लगते हैं और जिसके चलते हमारे आत्मविश्वास में कमी आने लगती है ऐसा करते वक्त हम ये भूल जाया करते हैं कि इस दुनिया में हर इंसान खूबसूरत है सब में  ऐसी कोई सी बात है वो केवल उस  में  है

Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..