Skip to main content

Posts

Showing posts from December 26, 2024

Manmohan Singh passes away : मनमोहन का जाना एक सदी का अंत हो जाना है

अपनी चुपी को जिसने अपनी ताकत बना ली जो बोलता कम पर काम ज्यादा   करता  था जो पब्लिसिटी से दूर अपने काम के प्रति हमेशा समर्पित रहता था जिस न थी पद की चाहत न पैसे का लालच  जो वफादारी से जीता था बात चाहे आर्थिक उदारीकरण की हो या शिक्षा के अधिकार की  वो सबके विकास के बारे में सोचता था जो रील में नहीं रियल में देश का विकास चाहता था वो मनमोहन आज दुनिया से अलविदा कह गया तो जाते जाते हमें बता गया ऊंचा उड़ने के लिए विचार ऊंचे जड़े अपनी मजबूत बनानी होती है । 

gender equality meaning in hindi

जब जब बात बराबरी की आयी तब तब उसे कमजोर करने की सजिश बनाई किसी ने कहा प्रकृति ने उसे कमजोर बनाया किसी ने कहा थोड़े ज्ञान पर वो इतराती सब ने गढ़ी परिभाषा हर मोड़ पर उसे सिर्फ कम आंका जहां आज भी बहुत कुछ बदला नहीं जाती नौकरी महिला पर आज भी बहुत कुछ बदला नहीं जहां अब भी नहीं उनकी जमीन बनाने अपनी जमीन नापना उन्हें बहुत बड़ा रास्ता अब भी बहुत कुछ नहीं बदला बराबरी क्या मूलभूत अधिकार के लिए आज भी उन्हें  लड़ना  पड़ता बात आज भी जब बराबरी की आती तब वो कम ही समझी जाती  कौन समझाए उसे कि वो कम हो ही नहीं सकती घर और बाहर की जिम्मेदारी निभाने वाली सिर्फ गोल रोटी बनाना नहीं वो आटा कमाना भी जानती।