Skip to main content

Posts

Showing posts from March 20, 2023

जीवन में असफलता के अपने मायने है

जो हारा नहीं वो जीत भला कैसे सकता है। जो कोशिश करने से ही डर गया वो भला  कैसे आगे बढ़ सकता है। वैसें तो अब तक सफलता के बारें में बहुत कुछ लिखा जा चुका है। जो लोगों के दिमाग में इस तरह से बैठ गया है। कि जब भी वो अपने जीवन में सफलता को प्राप्त करने की कोशिश करता है। तब वो उन विचारो को अपने मन में आत्मसात करने लगता है जो उसे सफलता पाने को मजबूर करते हैं। किन्तु आज हम सफलता पर नहीं बल्कि  असफलता पर बात करने वाले है जि सके बदौलत हम ने अपने जीवन में बहुत कुछ बेहतर पाया है। ये बात शीशे की तरह साफ है कि  अक्सर इंसान अपना मूल्याकंन तब ही करता है। जब वो जीवन में असफलता का सामना करता है ∣ वो असफलता के अनुभव को महसूस कर गहन चिंतन मनन करता है।   ऐसे समय में जरूरी होता है कि वहां अपना मूल्याकंन करें। अपने अहम को अलग रखकर आगे बढ़े। जब जाकर वो सफलता को  पाने की ओर बढ़ता है। पहली बार में ही उसे सफलता मिल जाएं ये अक्सर बिल्कुल जरूरी नहीं होता है। जीवन में असफलता से सफलता प्राप्त करने के लिए जरूरी होता है ∣  कि इंसान अपनी असफलता के बावजूद आगे चलते जाने का साहस रखें ∣ अपने जीव...