Skip to main content

Posts

Showing posts from May 23, 2024

Modern सिर्फ पोशाक नयी हो जाने से , मॉर्डन नहीं होते

सिर्फ पोशाक नयी हो जाने से मॉर्डन नहीं होते कई बार नयी पोशाक में भी  लिपटे  पुराने विचार होते है। सिर्फ अच्छा बोलने से कोई महान नहीं  हो जाता मीठा बोलने वाले भी कई बार जहर होते है। सिर्फ पोशाक नयी हो जाने से  कोई मॉर्डन नहीं होता। बिक गयी वो खूबसूरती जिसकी  कीमत लाख अदा की गयी सिर्फ खूबसूरत चेहरा हो जाने से  कोई नेका नहीं होता, वो घमंड कर बैठे अपनी किस्मत का पर सिर्फ इतराने से कोई अंबानी नहीं हो जाता। वो मॉर्डन हो जाने का चाहे लाख दिखावा करें पर  सिर्फ घूंघट न ओड़ने से कोई मॉर्डन नहीं हो जाता कई बार चीजें बदल जाती है इतिहास किसी के इंशारों पर नहीं लिखा जाता।