Skip to main content

Posts

Showing posts from October 17, 2020

बेटियों का भाग्य

  आज से भारत में नवरात्र प्रारंभ हो रहे हैं जिसे मध्यप्रदेश से लेकर कोलकाता तक बड़ी धूम धाम से मनाते हैं. इसे शारदीय नवरात्र भी कहते हैं और जगह जगह घट की स्थापना की जाती है सामूहिक गरबा आयोजित किया जाता है जिसकी धूम अहमदाबाद में सबसे अधिक होती है पंचमी से घरों घरों में कन्या भोज कराया जाता है जिसमें नौ कन्या ( लड़की) और एक लंगूर (लड़के) को खाना खिलाया जाता है जो नवमी तक चलता है  औरत और पुरूष दोनों ही इसका उपवास बड़ी श्रध्दा के साथ करते हैं .  पौराणिक मान्यताओं के अनुसार भगवान शिव की पत्नी जिन्हें गौरी के नाम से जाना जाता है उनके नौ रूप है जिनमें शैलपुत्री , ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी, सिध्दिदात्री इन नौ दिनों अलग अलग देवी की पूजा की जाती है. और घरों घरों में भजन और झाकी पंड़ालो  में जागरण किया जाता है. बचपन में एक भजन ज़ो मुझे आज भी याद है वो आज की नारी की परिस्थिति को बहुत सही ढंग से कहता है  बेटियो का भाग्य मैया तूने कैसा बनाया है, सीता जैसी नारी को रावण ने सताया है, उनके पति ने उनको घर से निकाला है, बेटियो...