Skip to main content

Posts

Showing posts from October 26, 2020

जरूरत बड़ी है

  जरूरत बड़ी है आसमानों की  आज हम सब जब कुछ न कुछ पढ़ रहे हैं एक युवा के रूप में एक विद्यार्थी के रूप में तब हम सब को कहीं न कहीं अपने भविष्य की एक तरफ चिंता है तो वहीं दूसरी ओर हम सब खुद भी ये जान और समझ रहे हैं कि जिस रास्ते पर हम जा रहे हैं भले वो प्रबंधन के क्षेत्र में, वाणिज्यि के क्षेत्र में, विज्ञान के क्षेत्र में, या फिर पत्रकारिता के क्षेत्र में जो हम कर रहे हैं वो पर्याप्त नहीं है हमें बहुत कुछ सीखने की जरूरत है जिस तरह किसी घर को बनाने के लिए सबसे पहले हमें एक नक्शे की जरूरत होती है ठीक उसी तरह हम सब को अपने भविष्य के लिए एक ऐसी रूपरेखा तैयार करने की जरूरत है जहाँ पर हम वो काम भी कर सके जो हमारे क्षेत्र से जुड़ा है आज वो समय है जब एक ही इंसान में हर तरह के गुण होना जरूरी है फिर चाहे वो प्रबंधन करते हुए प्रशासन और संगठन की जानकारी रखना और करना ही क्यों न हो क्योंकि अब हजार को केवल एक नोट के रूप में देखा जाने लगा है. आज मौजूदा समय में भले ही हमें बहुत कुछ करने के लिए समय मिला हो किन्तु हमने वही काम किया जिसमें हमारी रूचि हो जो केवल हमारे क्षेत्र से जुड़ा हो बाकि स...