Skip to main content

Posts

Showing posts from August 10, 2021

जिम्मेदारी

   अक्सर हम दूसरों को किसी बड़ी जिम्मेदारी निभाते देखते हैं तो हमें लगता है कि इसमें क्या बड़ा है ∣ हमें भी ये जिम्मेदारी मिलेगी तो हम भी इसे निभा लेगें ∣ किन्तु इसके विपरीत जब हमें स्वयं ऐसी कोई जिम्मेदारी मिलती है ∣ तो एक पल के लिए  हम बड़े खुश होते हैं, कि हम इसके लायक है ∣ कि आज हम इतने बड़े काम को कर  रहे हैं  ∣   तो वही इसकी धरातल पर  वास्तविकता ये होती है ∣ कि यहाँ   पर पहुंचकर सिर्फ एक तिहाई लोग ही अपनी जिम्मेदारी निभा पाते हैं  ∣   जबकि ज्यादातर लोग उस काम को  तब तक नहीं करना चाहते हैं  जब तक की उसे आसान न बनाया जाए ∣ जिसकी वास्तविकता यहां है कि इस दुनिया में कोई भी ऐसी चीज नहीं है जो आसान हो सबको उससे आसान बनने के लिए लगातार प्रयत्न करने की आवश्यकता होती है ∣