Skip to main content

Posts

Showing posts from February 4, 2023

गीत की दुनिया के बीच हम

कहते हैं एक कलाकार की सफलता तब ही होती है जब वो लोगों को अपनी रचना के जरिये उन्हें हंस और रूला देता है ∣  आज के समय में जहां हर चीज मिनटों में मांगयी जा सकती है ∣ ऐसे समय में इंसान के पास एक चीज की सबसे ज्यादा कमी  है ∣  वो है किसी के साथ एक पल का साथ जो उसे अपना महसूस कराएं  ∣ उसे बताएं कि अभी फ्रिक करने की जरूरत नहीं है∣ मैं तुम्हारे साथ खड़ा हुआ हूं ∣ किंतु अफसोस आज कल ऐसे लोग बहुत कम ही मिल पाते हैं ∣  ऐसे समय में अकेले पड़े इंसान के लिए   गीत वरदान बन जाते हैं ∣   जो उसकी खामोशी की वजह को खोज उसे बेहतर महसूस करते हैं ∣   वो गीत ही तो होते हैं जो इंसान को जीने की वजह दे जाते हैं ∣ बड़े महान वो लोग होते हैं जो अपने दुख को गीत के जरिए खुद को अभिव्यक्त कर पाते हैं ∣