Skip to main content

गीत की दुनिया के बीच हम



कहते हैं एक कलाकार की सफलता तब ही होती है जब वो लोगों को अपनी रचना के जरिये उन्हें हंस और रूला देता है ∣ 
आज के समय में जहां हर चीज मिनटों में मांगयी जा सकती है ∣ ऐसे समय में इंसान के पास एक चीज की सबसे ज्यादा कमी  है ∣ 
वो है किसी के साथ एक पल का साथ जो उसे अपना महसूस कराएं ∣ उसे बताएं कि अभी फ्रिक करने की जरूरत नहीं है∣ मैं तुम्हारे साथ खड़ा हुआ हूं ∣ किंतु अफसोस आज कल ऐसे लोग बहुत कम ही मिल पाते हैं ∣ 
ऐसे समय में अकेले पड़े इंसान के लिए   गीत वरदान बन जाते हैं ∣  
जो उसकी खामोशी की वजह को खोज उसे बेहतर महसूस करते हैं ∣ 
 वो गीत ही तो होते हैं जो इंसान को जीने की वजह दे जाते हैं ∣ बड़े महान वो लोग होते हैं जो अपने दुख को गीत के जरिए खुद को अभिव्यक्त कर पाते हैं ∣

Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..