Skip to main content

हर मोहब्बत करने वाले को गहरा संदेश दे जाती है'एक दूजे के लिए' मूवी



मोहब्बत की कहानी अक्सर जितनी सुनने में मधुर लगती है। उतनी वास्तव में मधुर होती नहीं है। उसके पीछे काफी संघर्ष छुपा हुआ होता है। 
वैसे तो मोहब्बत पर बहुत सी मूवी बनी हुई है। जो लोगों को काफी पसंद है किन्तु उनमें से ऐसी बहुत कम ही मूवी है। जो उसके पीछे की वास्तविकता को व्यक्त करने में सफल हो पाती है।
उसमें से ही एक मूवी है"एक दूजे के लिए'' जो कि मोहब्बत के कड़वी सच्चाई को बयां करती है जो आज भी हमारे समाज में मौजूद है।
इस मूवी में सपना और वासु की मोहब्बत की कहानी को बताया गया है। जो कि काफी दर्द भरी है। जो दर्शको की आंखों में आंसू ला देती है । जहां एक तरफ पूरा परिवार उनका साथ देने से मना कर देता है। वहां दर्शका दीर्घा में बैठी जनता उनका साथ देती नजर आती है। जो कि चाहती है कि सपना और वासु साथ आ जाएं किन्तु अफसोस वो चाह कर भी नजदीक नहीं आ पाते है। मूवी में आगे ऐसी बहुत सी दर्दनाक घटना होती है जो सबको तोड़ कर रख देती है। 
 इस मूवी का गाना 'सोलह बरस की बाली उम्र को सलाम' जैसे आज के समय में हर चाहने वाले व्यक्ति की दिल की धड़कना बन जाता है जिन्होंने कभी किसी से मोहब्बत की है। 

Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..