Skip to main content

Posts

Showing posts from July 12, 2021

भूल जाने पर जब याद दिलाती है कुछ स्मृतियां

  जिंदगी में सुख के क्षण की हमेशा हमारे पास कमी होती है ∣ दुख के क्षणों की अधिकता होती है ∣ जिंदगी में सुख और दुख आना दोनों सामान्य चक्र से होता है ∣ पर ये इंसान अक्सर दुखी होने पर ही अपनी हैसियत जान पाता है ∣ संघर्ष हर कोई करता है अपने जीवन में किन्तु  कुछ को उसका फल मिल पाता है ∣ गिरता इंसान समय- समय पर है, किन्तु उठने का दम हर किसी के पास नहीं होता है ∣ अतीत की असफलता भले इतिहास में चली जाए पर भौगोलिक वास्तविकता के पन्नों को पढ़ने का अवसर हर किसी को कहाँ मिलता है ?  कुछ को मिल जाता है थोड़ी मेहनत से बहुत कुछ तो कुछ के लिए तो पूरा जीवन ही तपस्या बन जाता है ∣ क्या आसान होता है जिंदगी में तटस्थता रखना जब असफलताओं का शोर हमारे कानों में हर वक़्त सुनाई देता है ∣  जिस सफलता के पीछे अक्सर  भागते क ई बार है हम अपनी जिंदगी में हासिल अक्सर हमें  उसे कम ही हो पाता है ∣ जिंदगी में इसलिए जब मिल जाए खुशी तो थोड़ा दुनिया जहाँ को भूलकर उस खुशी में शरीक भी हो जाना अच्छा होता है ∣ ये जिंदगी है साहब या सुख- दुःख का आना तो जैसे लगा ही रहता है ∣ रह जाता है तो सफलता को पान...