Skip to main content

Posts

Showing posts from March 29, 2023

अधजल गगरी छलकत जाएं के मायने

आज  के समय में लोगों के  पास ज्ञान कम झूठी शान वाली सोच ज्यादा देखने को मिलती है ∣ उन्हें किसी चीज का जरा सा ज्ञान क्या हो जाता है वो खुद को सर्वश्रेष्ठ समझने लगते हैं ∣ ऐसा करते वक्त  लोगों को नीचा दिखाने का  कोई भी वो मौका नहीं छोड़ते है ∣ ऐसे लोगों को आज के समय में खोजने की जरूरत नहीं पड़ती है वो हमें अपने आस पास ही मिल जाया करते हैं∣   ऐसे लोगों को देखकर उनसे ईर्ष्या कम और उन   पर तरस ज्यादा आता है∣ जबकि इसके विपरीत उन लोगों की संख्या कम हुई है ∣ जो सच में बहुत जानते समझते हैं किन्तु दुनिया के सामने वो  ऐसे रहते है जैसे कि वो कुछ जानते ही नहीं है ∣ आज के समय में अगर हमें  अपने पेशे में सफल होना है तो इसके लिए हमें कुछ नया जानने के लिए जिज्ञासु बना रहना होगा ∣ किन्तु इस बीच हमें खुद पर अहम का भाव भी कम करना होगा ∣ ये बहुत ध्यान रखनी होगी 'आसमां में वहीं उड़ान भरता है जो कि हल्का होता है' ∣