जिंदगी के हर उन अनुभव को तुम कैद कर लेना जो देती तुमको सही राह जीवन में कुछ करने की, जहाँ आराम नहीं केवल चलना होता है हो थका हुआ बदन फिर भी मुकाम हासिल करने के लिए काम करना होता है , क ई बार आगे बढ़ने के लिए अनेक दर्द को पी जाना होता है जहाँ हमें हमदर्दी मिले सब से ये जरूरी नहीं पर फिर भी बेखौफ चलना होता , क्या यू ही चढ़ जाता है इंसान शून्य से शिखर तक उसके लिए इंसान को कठोर परिश्रम करना होता है ∣ इस उम्मीद से की आगे मिल ही जाएगा और न भी मिला तो रहेगा सुकून की प्रयत्न किया उसे पाने में दिन चैन और रात की नींद तो ये शरीर ले पाएगा, इन अनुभव को कर लेना तुम कैद जिसमें तुम्हें मिले जिंदगी जीने की सीख ।
वो बात जो जरूरी है