Skip to main content

Posts

Showing posts from October 13, 2022

इस कारण रखा जाता है करवा चौथ, जानें इसके पीछे की कहानी

आज सुहागनों का महापर्व  करवा चौथ है ∣ जो पत्नी के द्वारा अपने पति की रक्षा के लिए रखा जाता है ∣ आज  के दिन पत्नियां अपने पति के लिए पूरे दिन निर्जला उपवास रखती है ∣ रात्रि में करवा चौथ के पूजन के बाद  वो चांद को देखकर अपने व्रत को खोलती है ∣ ऐसी मान्यता है..जो भी स्त्री अपने पति के लिए ये व्रत रखती है उनकी लंबी आयु होती है ∣  अगर हम इसकी कहानी की बात करें तो....  इसकी कहानी एक पतिव्रत देवी माँ करवा पर आधारित है ∣ जो अपने पति की रक्षा के लिए यमराज तक से लड़ जाती है∣ जब उसके पति का पैर मगरमच्छ अपने मुंह में लेता है ∣ तब करवा अपने पति को देखने के लिए नदी किनारे आती है ∣ जब उन्हें मालूम चलता है कि उनके पति के प्राण यमराज ने ले लिए है ∣ तब वो यमराज के पास जाकर अपने पति के प्राण तथा मगरमच्छ के लिए स्वर्ग लोक मांगती है ∣ इस पर  यमराज कहते हैं कि तुम्हारे पति की आयु अब पूरी हो चुकी है ∣ तब करवा कहती है कि अगर मेरे पति के प्राण नहीं लौटाएं तो मैं अपनी शक्ति से तुमको नष्ट कर दू़ंगी   है ∣   उसके बाद यमराज करवा के पति के प्राण लौट देते हैं साथ ही म...

आज के समय में आदर्श की बातें

आदर्श महज एक शब्द नहीं अपितु हम सब के जीवन का एक मजबूत आधार है ∣ जो हमारे जीवन की गति को निश्चित करता है ∣ हमारी ऊंचाई को नाप लेता है ∣ हमारी सीमा को तय कर देता है ∣  आज हमें से ज्यादातर को अपना आदर्श नहीं पाता है कौन है ? इसके चलते आज हम अपने जीवन में बहुत उदासीन रूप से केवल उसे जी रहे हैं ∣  इसका कारण जीवन में कोई निश्चित लक्ष्य का न होना, किसी भी महापुरुष के जीवन को न पढ़ना है ∣ हमारे जीवन की आधी लड़ाई केवल और केवल इस  पर सीमित हो जाती है कि हमारा आदर्श कौन है ∣  जब हमारा आदर्श होता है ∣ तो हमारे विचार भी उसके अनुरूप  अलग हो जाते हैं ∣  हम जीवन की परिस्थितियों को लेकर अलग प्रतिक्रिया करते हैं ∣ इसके विपरीत बिना आदर्श के जीवन हमारा उस अधेरी रात की तरह हो जाता है ∣ जो की प्रकाश के आने का इंतजार कर रहा है ∣ पर उसमें स्वयं इतना साहस नहीं कि वो किसी के जीवन का प्रकाश बन सके ∣  इसके लिए जरूरी है जीवन में आदर्श का होना..जो हमारे अंधकारमय जीवन में प्रकाश ला सके ∣ इसके अलावा ये बात भी बेहद महत्वपूर्ण है कि हमारे जीवन का आदर्श कौन है ∣ आज के समय में हमें अगर ...